शुभ विवाह मुहूर्त 2021
मई में होंगी सबसे ज्यादा शादियांँ, जानिए 2021 के शुभ मुहूर्त
साल 2021 का पहला महीना जनवरी बीत गया है। हर कोई इस नए साल में नई शुरुआत करने जा रहे हैँ। जो शुभ कार्य 2020 में नहीं हो सके, वो नए साल 2021 में किए जाएंगे । इस वर्ष में विवाह के बहुत शुभ मुहूर्त हैँ | इन सभी मुहूर्त के बारे में जानते हैँ |
फरवरी 2021 : विवाह के लिए फरवरी माह में वैसे तो कोई मुहूर्त नहीं है, लेकिन इसी महीने में वसंत पंचमी आती है और कहा जाता है कि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इस वर्ष वसंत पंचमी 16 फरवरी को है।
अप्रैल माह : विवाह के लिए अप्रैल माह में 8 शुभ दिन हैं। ये शुभ तारीखें हैं 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल।
मई 2021 : साल में सबसे ज्यादा शादियां मई में होंगी। कुल 20 मुहूर्त हैं, जिनकी तारीखें हैं 1, 2, 7, 8, 9, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई।
जून 2021 : विवाह मुहूर्तों के लिए 13 शुभ दिन हैं। ये हैं -जून माह में 3, 4, 5, 16,18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26 और 30 जून।
जुलाई 2021 : शादी-ब्याह के लिए 5 दिन शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं। ये तारीखें हैं 1, 2, 7, 13 और 15 जुलाई ।
नवंबर 2021 : विवाह के लिए 3 माह के लंबे अंतराल के बाद 9 शुभ मुहूर्त आएंगे। ये तारीखे हैं 15, 16, 20, 21, 22, 27, 28, 29 और 30 नवंबर।
दिसंबर 2021 : विवाह के लिए 1, 2, 6, 7, 11, 12 और 13 तारीख शुभ है.!

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें