शनिवार, 16 मई 2020

माह जुलाई 2020 के व्रत एवं त्यौहार

 6 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। श्रावण मास    में शिव की भक्ति विशेष महत्व है।  जुलाई माह में विवाह मुहूर्त नहीं है।

दिनांक 1 जुलाई 2020 से 5 जुलाई 2020 तक आषाढ़ शुक्ल पक्ष रहेगा। इसके पश्चात दिनांक 6 जुलाई 2020 से 20 जुलाई 2020 तक श्रावण माह का कृष्ण पक्ष रहेगा। दिनांक 21 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 तक श्रावण शुक्ल पक्ष रहेगा।


1.बुधवार - देवशयनी एकादशी व्रत, चातुर्मास व्रत प्रारंभ

2. गुरुवार - प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी
3. शुक्रवार - मंगला त्रयोदशी
4. शनिवार - पूर्णिमा व्रत,चौमासी चौदस
5. रविवार - गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा, श्रृंगी ऋषि जयंति
6. सोमवार - श्रावण माह शुरू, श्रावण सोमवार व्रत
7. मंगलवार - मंगला गौरी व्रत प्रारंभ
8. बुधवार - संकष्टि चतुर्थी व्रत (चंद्रोदय रात्रि 10 बजे) पंचक प्रारंभ दोपहर 3.05 से
9. गुरुवार - चतुर्थी
10. शुक्रवार - नाग पंचमी (अग्रवाल समाज की)
11. शनिवार - छठ
12. रविवार - अष्टमी
13. सोमवार - पंचक समाप्त प्रातः 11.18 पर, श्रावण सोमवार व्रत
14. मंगलवार - मंगला गौरी व्रत समाप्त
15. बुधवार - दशमी
16. गुरुवार - कामिका एकादशी व्रत
17. शुक्रवार - द्वादशी, कर्क संक्रांति, रोहिणी व्रत
18. शनिवार - प्रदोष व्रत
19. रविवार - चतुर्दशी
20. सोमवार - सोमवती अमावस्या, हरियाली अमावस्या, श्रावण सोमवार व्रत
21. मंगलवार - एकम,पुष्य नक्षत्र दिनभर, मंगला गौरी व्रत
22. बुधवार - द्वितीया, चंद्रदर्शन
23. गुरुवार - व्यतिपात, हरियाली तीज
24. शुक्रवार - वैनायकी चतुर्थी व्रत
25. शनिवार - नाग पंचमी, गरुड़ पंचमी
26. रविवार - छठ
27.सोमवार - तुलसीदास जयंति, श्रावण सोमवार व्रत
28.मंगलवार - अष्टमी, मंगला गौरी व्रत
29. बुधवार - कल्कि जयंति, कलश दशमी
30. गुरुवार - पवित्रा एकादशी व्रत (सिंघाड़ा दान)
31. शुक्रवार - ईद उल जुहा(बकरीद)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें